भागलपुर की शान, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नेहा शर्मा। इनका जन्म 21 नवम्बर 1987 को हुआ था। इनके पिता श्री अजित कुमार शर्मा वर्तमान में भागलपुर के विधायक (कांग्रेस पार्टी) हैं। श्री अजित शर्मा एक सफल व्यवसायी भी हैं।
नेहा शर्मा की शिक्षा दीक्षा भागलपुर के माउंट कार्मेल स्कुल में हुई है। छात्र जीवन से ही नेहा शर्मा का झुकाव मॉडलिंग की तरफ हो गया। और इन्होंने दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग (NIFT) से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया। इनका चयन मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी हुआ था, किन्तु मिस इंडिया का खिताब जीत नहीं सकीं।
फिर इन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया और जल्द ही अपनी प्रतिभा के दम पर सबसे पहले इन्हें वर्ष 2007 में तेलगु फ़िल्म 'चिरुथा' में नायिका का रोल मिला। वर्ष 2009 में इन्हें एक और तेलगु फ़िल्म 'कुर्रादु' में नायिका का रोल मिला।
वर्ष 2010 में इनकी पहली हिन्दी फ़िल्म रिलीज हुई जिसका नाम था 'क्रुक'। इस फ़िल्म में ये मुख्य नायिका थीं। इस फ़िल्म के नायक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी थे।
फिर वर्ष 2012 में हिंदी फ़िल्म "क्या सुपर कुल हैं हम" में नेहा शर्मा की मुख्य भूमिका थी।
वर्ष 2013 में विवेक ओबेराय के साथ "जयंती भाई की लव स्टोरी" और धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ फ़िल्म "यमला पगला दीवाना 2" में भी नेहा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाईं।
वर्ष 2014 में हिंदी फ़िल्म "यंगिस्तान" में इन्होंने मुख्य भूमिका निभाई।
अभी भी नेहा शर्मा कई फिल्मों में काम कर रहीं है, जिनमे मुख्य हैं - "हेरा फेरी 3", "कृति" , "तुम बिन 2" आदि।
नेहा शर्मा अक्सर भागलपुर आती रहती हैं और अपने पिता श्री अजित शर्मा के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लेती हैं।
नेहा शर्मा के कारण भागलपुर का नाम काफी ऊंचा हुआ है।

No comments:
Post a Comment