भागलपुर के भीखनपुर की रहने वाली नन्ही बच्ची स्वास्ति नित्या ने छोटी उम्र से ही टेलीविजन शो में जा कर भागलपुर का नाम काफी ऊंचा कर दिया। स्वास्ति नित्या का जन्म 2004 ईस्वी में भागलपुर में हुआ था।
वर्ष 2010 में महज 6 वर्ष की उम्र में स्वास्ति नित्या ने कलर चैनल पर नृत्य प्रतियोगिता पर आधारित टीवी शो "चक धूम धूम" में भाग ले कर टेलीविजन की दुनिया में भागलपुर का नाम रोशन कर दिया। अपनी चुलबुली अंदाज और बेहतरीन प्रस्तुति से स्वास्ति नित्या ने पुरे देश में अपनी ख़ास पहचान बना ली। जजों के दिलों में स्वास्ति नित्या ने ख़ास जगह बना ली थी। हालांकि स्वास्ति नित्या इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी लेकिन उस शो में वो काफी आगे तक आ चुकी थी।
फिर उसी वर्ष 2010 में स्वास्ति नित्या ने Imagine चैनल पर नृत्य प्रतियोगिता पर आधारित शो "Nachle Ve with Saroj Khan and Terence Lewis " में भाग लिया और कई प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए शो की विजेता बनी।
वर्ष 2016 में ज़ी टीवी पर प्रसारित टीवी प्रतियोगिता शो " India's Best Dramebaaz (इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज)" में स्वास्ति नित्या ने भी भाग लिया और 6 अप्रैल 2016 को 12 वर्ष की उम्र में स्वास्ति ने इस शो की विजेता बन कर पुरे भागलपुर का नाम रोशन किया।
फिलहाल स्वास्ति नित्या अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर रही है। आशा है कि स्वास्ति नित्या आगे चल कर भी टीवी और फ़िल्म जगत में काम कर के ऊंचा मुकाम हासिल करेगी।

No comments:
Post a Comment