Thursday, 4 January 2024

भागलपुर के सासंद अजय मंडल (Ajay Mandal) ने 04 जनवरी 2024 को रेल संबधित कई मांग केंद्र सरकार से किया.

 May be an image of 16 people, people studying, glasses and newsroom

 

भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने सोशल मिडिया पर जानकारी दिया कि उन्होंने दिनांक 04 जनवरी 2024 को रेल अधिकारी क्लब, सोनपुर में आयोजित मंडल संसदीय समिति की बैठक भाग लिया।
बैठक में क्षेत्र के रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया।
●समस्या/सुझावों एवं मांग●
●नवगछिया अनुमंडल का सबसे पुराना थाना बिहपुर स्टेशन से महादेवपुर घाट छोटी लाइन 1994 तक ट्रेन चलती थी, वर्ष 2000 में विक्रमशिला सेतु बनने के बाद इस रूट से ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया और थाना बिहपुर जंक्शन भी खत्म हो गया अगर इस रूट को फिर से चालू कर इसे भागलपुर से जोड़ा जाए तो नवगछिया बिहपुर भागलपुर का सीधा संपर्क हो जाएगा इस कार्य में कोई दिक्कत भी नही होगी क्योंकि वहां पूर्व से ही रेलवे की जमीन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।

●भागलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्टेशन नारायणपुर, थानाबीहपुर, कटरिया , खरीक में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने हेतु माँग  भी माननीय सांसद महोदय ने की है जिसमें सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए वाटर कुलिंग सिस्टम मशीन की सुविधा उपलब्ध हो, साथ ही पीने के लिए शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था हो । सभी स्टेशनों पर साफ-सफाई उचित व्यवस्था की जाय| माननीय सांसद महोदय ने सुझाव दिया है कि रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर चाहरदीवारी देकर गार्डेन बना दिया जाए। जिसमें फलदार व फूलदार वृक्षों के साथ लाईटिंग व्यवस्था की जाय साथ ही नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक रेस्टोरेंट की व्यवस्था उपलब्ध की जाय।
● मेरे द्वारा पूर्व के बैठक में अनुरोध किया गया था की नवगछिया स्टेशन  पर 12M wide FOB, associate works, PP shelter, PF surfacing, approach road, development of façade और circulating area कार्य हेतु कार्यादेश जारी कर दिए गए है। डिजायन ड्राइंग का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा
●कटरिया स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बनाने हेतू पूर्व में माँग के विषय पर महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे ने अवगत कराया कि प्रस्ताव को स्वीकृति हेतू प्रस्तावित किया गया है। जिसका रेलवे बोर्ड से स्वीकृति अपेक्षित है। खरीक स्टेशन का कार्य 2023-24 में राशि के अभाव में स्वीकृत नहीं हो पाया था, तथा इसका प्रस्ताव 2024-25 में पुनः दिया गया है।
● बैठक में मेरे द्वारा अनुरोध उपरांत महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि नवगछिया स्टेशन पर बच्चों, बूढों एवं दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए 2 अदद लिफ्ट लगाई जयेगी।
●नवगछिया कटरिया स्टेशन के बीच रेलवे ढ़ाला पर आर०ओ०बी का निर्माण कार्य शीघ्र करवाने के लिए कहा गया जिसपर महाप्रबंधक ने कहा कि कार्य के पूर्ण होने का लक्ष्य अगले वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही में रखा गया है।
●नवगछिया में मालगोदाम और पश्चिम ढ़ाला के आसपास रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर चाहरदीवारी देकर गार्डेन बना दिया जाय। जिसमें फलदार व फूलदार वृक्षों के साथ लाईटिंग करने का सुझाव माननीय सांसद द्वारा दिया गया जिसके प्रतिउत्तर में महाप्रबंधक ने बताया  नवगछिया स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन के तहत हुआ है। इस योजना के तहत विभिन्न कार्यों व सर्कुलेटिंग एरिया तथा द्वितीय प्रवेश छोर में उन्नयन का कार्य किया जाना है जिसमें खाली जमीन का उपयोग समुचित रूप से किया जाएगा।
●रेल परिचालन/ठहराव की माँग रखी गई●
1.दरभंगा हावड़ा के बीच वर्तमान में 9 गाडी का परिचालन एक ही मार्ग बरौनी, किऊल, आसनसोल के रास्ते किया जा रहा है। जबकि मिथिला क्षेत्र का जुडाव कटिहार मालदा आदि जगह से नहीं हो पाया है। अतः गाड़ी संख्या 15233/34 दरभंगा कोलकता मैथिली एक्सप्रेस का परिचालन समस्तीपुर रूसेरा हसनपुर रोड खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार मालदा टाउन रामपुर हाट के रास्ते किया जाए |
2. नवगछिया स्टेशन पर गाडी सं0 15668/67 (गांधी धाम एक्सप्रेस) 12407/08 (कर्मभूमि एक्सप्रेस), 15933/34, 22411/12, 46119/20 एवं 15078/79 का ठहराव किया जाए |
3.  कटिहार से जमालपुर और जमालपुर से कटिहार वाया मुंगेर खगड़िया होकर एक इंटर सिटी ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाए |
4. जमालपुर भाया मुंगेर खगड़िया के रास्ते जोगबनी और जोगबनी से जमालपुर तक एक सवारी गाड़ी चलाई जाए जिससे खगड़िया तक के यात्रियों को सुविधा होगी साथ ही जोगवनी, पूर्णिया, कटिहार एवं नवगछिया के लोगों को दक्षिण बिहार के साथ सीधा संपर्क हो सके |
5.बरौनी-कटिहार रेलवे खंड में बगरीग्राम हॉल्ट पर कम से कम 05 अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव करवाया जाए। यह 10 गांवो का निकटतक रेलवे हॉल्ट है जिसकी जनसंख्या लगभग 50,000 से अधिक है, इनके दैनिक आवश्यकताओं यथा मजदूरी, कृषि, व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा तथा प्रमुख स्टेशनों से ट्रेनों को पकड़ने हेतू आवागमन का प्रमुख साधन है। वर्तमान में यहां 03 पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव है।
6.महाप्रबंधक को अवगत कराया कि नवगछिया कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच लगभग 10 करोड़ की लागत से बनाया गया माल गोदाम वर्षों से बेकार पड़ा हुआ है पिछले 1 वर्षों में यहाँ किसी तरह का कोई लोडिंग अनलोडिंग कार्य नहीं किया गया है। सड़क नहीं रहने के कारण यह बेकार पड़ा हुआ है। विभागीय लापरवाही को लेकर के यह बेकार पड़ा हुआ है। यह जांच का विषय है, कि किस अधिकारी द्वारा इस स्थान पर माल गोदाम बनाने हेतू चयनित किया गया।

भागलपुर में राजद (RJD) का जिला कार्यकर्त्ता संवाद सम्मलेन 10 जनवरी 2024 को होगा

                     UNIq Car 3D Flag Rashtriya Janata Dal- RJD Car Decor with Double Made of  Aluminium. (Only Flag) : Amazon.in: Garden & Outdoors

राष्ट्रीय जनता दल का जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मलेन 10 जनवरी को आयोजित किया जायेगा. यह सम्मलेन जीरोमाइल स्थित मौर्या भवन में होगा. यह जानकारी राजद के भागलपुर जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने दिया. जिला सम्मलेन की सफलता को लेकर छः जनवरी को जिला कार्यकारिणी एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक पुरैनी व जगदीशपुर में की जाएगी.

भागलपुर की बाल कलाकार महालया बोध बॉलीवुड की फिल्म "खौफ" में दिखेगी. (Bhagalpur child artist Mahalaya Bodh in Bollywood)


 

अदहन क्रियेशन की मनोज कृष्णा निर्देशित फिल्म "खौफ" में भागलपुर की नन्ही बाल कलाकार महालया बोध अपनी अभिनय प्रतिभा बिखेरती दिखेगी. इस फिल्म का टीजर रिलीज ही गया है. जल्द ही ये फिल्म OTT पर आएगी. इस फिल्म में भागलपुर के तिलकामांझी निवासी महालया बोध मुख्य कलाकार के किरदार में दिखेगी. यह फिल्म किस OTT पर आएगी, इसका भी जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा. महालया के पिता सुमित कुमार ने बताया कि सात वर्षीय महालया बोध भागलपुर के माउंट कार्मेल स्कुल में पहली कक्षा में पढ़ती है. चार साल की उम्र से ही महालया मोबाइल पर छोटे छोटे विडियो बनाने लगी थी. 

महालया के पिता सुमित कुमार भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में तकनीशियन का काम करते हैं. इस सिलसिले में वो मुंबई में ही रहते हैं. फिल्म निर्देशक मनोज कृष्णा को एक बाल कलाकार की तलाश थी, सुमित कुमार ने उन्हें अपनी बेटी की कुछ तस्वीर व विडिओ दिखाए, तो मनोज ने महालया से विडियो कांफ्रेस किया. फिर मनोज को महालया में ही अपने किरदार की झलक मिली तो उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए मुंबई बुला लिया. जहाँ महालया ने स्क्रीन टेस्ट बखूबी पास कर लिया. और उसे ही फिल्म में लीड भूमिका दी गई. 

खौफ फिल्म बाल यौन शोषण पर आधारित फिल्म है जिसमें ये दिखाया गया है कि किस तरह दरिंदगी व शर्मनाक हरकत से बच्चों का बचपन कुचला जा रहा है. इस फिल्म के माध्यम से बाल शोषण के सच को सामने लाने की कोशिश है.

तिलकामांझी यूनिवर्सिटी में BCA सेमेस्टर 6 की परीक्षा की तारीख (TMBU BCA Semester 6 Exam Schedule 2024)

 


तिलकामांझी विश्वविद्यालय ने BCA (बीसीए) सत्र 2020-23  सेमेस्टर छह की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होगी और ये 22 जनवरी तक चलेगी. परीक्षा फॉर्म बिना विलम्ब शुल्क के 8 से 10 जनवरी तक भरा जायेगा. जबकि विलम्ब शुल्क के साथ 11-12 जनवरी को लिए जायेंगे परीक्षा का सेंटर विवि बहुउद्देशीय प्रशाल को बनाया गया है.

LLB का रिजल्ट आने में विलम्ब से छात्र हुए परेशान (Delay in LLB result in TMBU)

 


राजभवन व सरकार के लगातार निर्देश के बाद TMBU में लगातार परीक्षा संचाल के साथ सत्र नियमित हो रहा है, लेकिन रिजल्ट प्रकाशन में देरी होने से छात्रों में काफी हताशा व नाराजगी है. TNB लॉ कॉलेज के LLB के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों ने बताया कि 2019-22 के विद्यार्थी दो माह बाद भी अपने रिजल्ट की आस में बैठे हुए हैं. उन लोगों ने बताया कि कई बार विश्वविद्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद रिजल्ट के प्रकाशन में कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनन्द कुमार झा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर LLB तीन वर्षीय कोर्स का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.

भागलपुर में हवाई सेवा को लेकर सम्पर्क अभियान चलाया गया. (Aeroplane service demand in Bhagalpur)

 

हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के तत्वाधान में तीसरे दिन तीन जनवरी 2024 को हवाई सेवा को लेकर जनसंपर्क चलाया गया. साथ ही नया बाजार स्थित विषहरी स्थान में धरना दिया गया. अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. मंच का संचालन डॉ प्रेम रंजन दिनेश ने किया. इस मौके पर कमल जायसवाल, डॉ. आनन्द मिश्रा, मनोज सिन्हा फूलन सहाय, दिनेश सिंह, बनती सिंह, मालू जैन. समीर कुमार मिश्र, जयप्रकाश कुमार, दीपक कुमार, महेश दास, आदि भी शामिल हुए. 

Wednesday, 3 January 2024

भागलपुर में माता सावित्रीबाई फुले की 193वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई.


 

03 जनवरी 2024 को माता सावित्रीबाई फुले की 193वीं जयंती थी. इस मौके पर जनप्रिय भागलपुर की ओर से परबत्ती में संचालित निःशुल्क बाल शिक्षा केंद्र के बच्चों के बीच महिला शिक्षा की बुनियाद रखने वाली माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम हुआ. केंद्र के निदेशक गौतम कुमार ने बच्चों को बताया कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं. इनके बदौलत ही वंचित समाज की लड़कियां शिक्षित होने की तरफ अग्रसर हो सकी. दूसरी तरफ 'स्वाभिमान' की ओर से मंदरोजा  स्थित संस्थान में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई. संस्थान के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी, राजीव रंजन, अजय शंकर आदि उपस्थित हो कर माता  सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित किया.
माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर भाकपा माले ने भी उन्हें याद किया. भाकपा माले व एक्टू ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 193वीं जयंती के अवसर पर मोहनपुर स्थित जगदीश-बौधि स्मृति आवास में सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. साथ ही कई छात्र-छात्राएं भी इस अवसर पर मौजूद रहे.  

बिहपुर में भी माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर रॉयल सेंट्रल स्कुल, मिल्की, बिहपुर में नाटक का मंचन हुआ. साथ ही पेंटिंग, क्विज, व नृत्य प्रतियोगिता भी हुई. जिसमें स्कुल के छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साह से भाग लिया. मुख्य अतिथि डॉ. विलक्षण बौद्ध ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने आधुनिक भारत में महिलाओं की शिक्षा की नींव रखी थी. वह उंच-नीच, छुआछूत व लिंग विभेद के खिलाफ जीवन भर संघर्ष करने वाली समाज सुधारक थी. बिहपुर स्थित मध्य विद्यालय कारगिल निषाद टोला औलियाबाद में भी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ रामजी राय और ग्राम पंचायत मदवा पूरब की मुखिया उषा निषाद ने किया.
पीरपैंती में रानीदियारा पंचायत के टपुआ गाँव में भी सावित्रीबाई फुले की जयंती पर मौखिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रथम स्थान पर अंकित, दुसरे पर सिमरन और तीसरे पर पियूष रहे. इसके पहले सभी छात्रों ने माता सावित्रीबाई बाई फुले के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.  

सुल्तानगंज में भी ज्ञान विज्ञान समिति भागलपुर के बैनर तले माता सावित्री बाई फुले की 193वीं जयंती ए के गोपालन डिग्री कॉलेज में बड़े ही उत्साह से मनाई गई. कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो० उमेश प्रसाद ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित किया. इस मौके पर जिला सचिव शंकर बाँध ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने भारत की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य किया. उन्होंने एक नहीं बल्कि 18 विद्यालय खोल कर महिलाओं के लिए शिक्षा का द्वार खोला. सभी विद्यालयों में छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दी जाती थी.