अदहन क्रियेशन की मनोज कृष्णा निर्देशित फिल्म "खौफ" में भागलपुर की नन्ही बाल कलाकार महालया बोध अपनी अभिनय प्रतिभा बिखेरती दिखेगी. इस फिल्म का टीजर रिलीज ही गया है. जल्द ही ये फिल्म OTT पर आएगी. इस फिल्म में भागलपुर के तिलकामांझी निवासी महालया बोध मुख्य कलाकार के किरदार में दिखेगी. यह फिल्म किस OTT पर आएगी, इसका भी जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा. महालया के पिता सुमित कुमार ने बताया कि सात वर्षीय महालया बोध भागलपुर के माउंट कार्मेल स्कुल में पहली कक्षा में पढ़ती है. चार साल की उम्र से ही महालया मोबाइल पर छोटे छोटे विडियो बनाने लगी थी.
महालया के पिता सुमित कुमार भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में तकनीशियन का काम करते हैं. इस सिलसिले में वो मुंबई में ही रहते हैं. फिल्म निर्देशक मनोज कृष्णा को एक बाल कलाकार की तलाश थी, सुमित कुमार ने उन्हें अपनी बेटी की कुछ तस्वीर व विडिओ दिखाए, तो मनोज ने महालया से विडियो कांफ्रेस किया. फिर मनोज को महालया में ही अपने किरदार की झलक मिली तो उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए मुंबई बुला लिया. जहाँ महालया ने स्क्रीन टेस्ट बखूबी पास कर लिया. और उसे ही फिल्म में लीड भूमिका दी गई.
खौफ फिल्म बाल यौन शोषण पर आधारित फिल्म है जिसमें ये दिखाया गया है कि किस तरह दरिंदगी व शर्मनाक हरकत से बच्चों का बचपन कुचला जा रहा है. इस फिल्म के माध्यम से बाल शोषण के सच को सामने लाने की कोशिश है.

No comments:
Post a Comment