Friday, 3 March 2023

तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (TMBU) में अतिथि शिक्षकों की बहाली होगी (Guest Teacher Vacancy In TMBU)

 


 होली 2023 के बाद तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों की बहाली का निर्णय लिया गया है. रजिस्ट्रार डॉ. जी. एन. कुमार ने बताया कि नियुक्ति की प्रक्रिया होली के बाद से शुरू कर दी जाएगी. इससे पहले विवि प्रशासन ने गेस्ट फैकल्टी बहाली के लिए 171 रिक्तियां जारी की थी. इंटरव्यू की प्रक्रिया 3 बार टल चुकी है. TMBU के कुलपति प्रो० जवाहर लाल ने आरक्षण रोस्टर फिर से तैयार करने को कहा था. अब तक मामला अटका हुआ है. अभी जब विवि सेवा आयोग से असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट से रोक लगी हुई है तो TMBU शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए गेस्ट फैकल्टी की बहाली करेगा.

सैंडिस कंपाउंड में शुल्क का निर्धारण (Charges In Sandy's Compund)

भागलपुर के सैंडिस मैदान में भागलपुर स्मार्ट सिटी कम्पनी के ओपन स्पेस डेवलपमेंट के तहत तैयार किये गए सैंडिस कंपाउंड के विभिन्न अवयवो की सुविधा लेने के लिए स्मार्ट सिटी कम्पनी के अधिकारीयों ने शुल्क का निर्धारण कर एजेंसी को सौंप दिया. निर्धारित शुल्क से अधिक या कम वसूली नहीं की जा सकती. बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में सैंडिस कंपाउंड में एजेंसी कार्यरत हो जाएगी और निर्धारित जगहों पर सुविधाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को निर्धारित शुल्क की अदायगी करनी पड़ेगी.
सैंडिस कंपाउंड में स्विमिंग पूल, कैफेटेरिया, जिम, ओपन एयर थियेटर, चिल्ड्रेन पार्क, स्टेशन क्लब, क्रिकेट व बैडमिंटन आदि की सुविधा दी गई है.
विभिन्न सुविधा के लिए शुल्क निम्नलिखित है - 

  • स्विमिंग पूल चार्ज  (Swimming Pool Charge) - एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रूपये.  मासिक शुल्क 2000 रूपये, छमाही और वार्षिक शुल्क 20,000 रूपये.
  • चिल्ड्रेन पार्क फीस (Children Park Fees) - 12 साल तक के बच्चे के लिए 5 रूपये
  • क्रिकेट चार्ज  (Cricket Charge)- एक टूर्नामेंट का एक दिन का चार्ज 5000 रूपये और अधिकतम तीन दिन का चार्ज 10,000 रूपये.
  • जिम फीस (Gym Fees) - वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस एक साल के लिए 1000 रूपये.  साप्ताहिक शुल्क 500 रूपये, मासिक शुल्क 2500 रूपये, छमाही शुल्क 10,500 रूपये, वार्षिक शुल्क 25,000 रूपये. मासिक, छमाही व वार्षिक बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं लगेगा.
  • पार्किंग चार्ज (Parking Charge) - साइकिल 2 घंटे के लिए निःशुल्क, 2 घंटे के बाद 5 रूपये  का भुगतान करना होगा. बाइक के लिए दो घंटे के लिए 10 रुपया और दो घंटे के बाद प्रति घंटा 20 रुपया का भुगतान करना होगा. चार पहिया वाहन के लिए दो घंटे के लिए 20 रुपया और दो घंटे के बाद 40 रूपये प्रत्येक दो घंटे के लिए और चार घंटे के बाद प्रति घंटे 80 रुपया का भुगतान करना होगा.

भागलपुर में जल्द ही बनेगा गंगा नदी पर एक और पुल . (Parallel Birdge On Ganga River In Bhagalpur)

 भागलपुर में मौजूद गंगा ब्रिज के समानन्तर एक और पुल बनाने का रास्ता अब लगभग साफ़ होता जा रहा है. यहाँ पर सिंगला कंस्ट्रक्शन पुल का निर्माण करेगा. इस पुल की लागत लगभग 994 करोड़ रूपये की होगी. इस पुल में बन जाने से भागलपुर और नौगछिया के बीच यातायात की सुविधा और भी सरल हो जायेगी. पुल का निर्माण मई  2023 से शुरू होने की उम्मीद है. यह पुल EPC मोड में बनेगा, गांगेय डॉलफिन अभ्यारण्य का क्लियरेंस मिल चूका है. टेंडर वैल्यू ने 3.75% अधिक पर ठेका एजेंसी को पुल बनाने का काम मिला है. जहाज की आवाजाही को लेकर 100 मीटर के फासले पर स्पेन का निर्माण होगा. ठेका कम्पनी को यह पुल करने के लिए 4 वर्ष का समय दिया गया है. पुल बना कर तैयार करने पर ठेका कम्पनी ही दस आल के लिए मेंटेनेंस का काम करेगी.